घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं आजसू सुप्रीमो : आलोक कुमार साहू

Updated at : 06 Sep 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं आजसू सुप्रीमो : आलोक कुमार साहू

लोहरदगा़ : कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने बयान जारी कर कहा है कि आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो सीएनटी, स्थानीय नीति की तरह पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग कर घड़ियाली आंसू बहा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. श्री साहू ने कहा कि सुदेश महतो […]

विज्ञापन

लोहरदगा़ : कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने बयान जारी कर कहा है कि आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो सीएनटी, स्थानीय नीति की तरह पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग कर घड़ियाली आंसू बहा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं.

श्री साहू ने कहा कि सुदेश महतो कह रहे हैं कि राज्य एवं केंद्र में अभी भाजपा की सरकार है, तो 27 प्रतिशत आरक्षण सरकार दे सकती है. आदिवासी, हरिजन एवं पिछड़ी जाति को आरक्षण मिलना संवैधानिक अधिकार है. जब झारखंड अलग हुआ था, तो उस समय केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार थी. आप झारखंड के मंत्री थे. जब कैबिनेट से यहां पिछड़ी जाति को आरक्षण नहीं देने का निर्णय लिया गया था, तब उस समय विराेध होना चाहिए था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola