शिक्षक समाज के भाग्य निर्माता

Updated at : 06 Sep 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक समाज के भाग्य निर्माता

डे का आयोजन किया गया. मौके पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कई कार्यक्रम पेश किये. सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रमेश मनी पाठक ने कहा कि शिक्षकों के आदर और सम्मान से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास होगा. प्राचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि गुरु […]

विज्ञापन
डे का आयोजन किया गया.
मौके पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कई कार्यक्रम पेश किये. सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रमेश मनी पाठक ने कहा कि शिक्षकों के आदर और सम्मान से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास होगा. प्राचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि गुरु ज्ञान से सागर होते हैं. अत: छात्र हमेशा उनके प्रति आत्मीयता, स्नेह एवं प्रेम भाव रखे, तभी छात्रों के ज्ञान का बुद्धि का प्रबल विकास होगा. कार्यक्रम में बच्चों द्वारा गीत, नृत्य, कहानी व चुटकुले प्रस्तुत किये गये. मौके पर नंदकिशोर साहू, अशोक सिंह, त्रिलोचन साहू, गणेश प्रसाद, सुनिता कुमारी, महेंद्र मिश्र, अशोक प्रसाद, प्रदीप कुमार, जगदीश पांडेय, कुशवाहा कांत, राजेश पांडेय, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
किस्को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर शिक्षकों ने छात्रों को सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की जीवनी के बारे में बताया. मौके पर मनौव्वर हुसैन, असलम अंसारी, प्रकाशित कुमारी, गौतम पांडेय, प्रकाश कुमार, लुईस कुजूर, सुशिल कुमार आदि मौजूद थे. नदिया प्लस टू हिंदू उवि में भी शिक्षक दिवस मनाया गया. छात्र- छात्राओं ने अपने गुरु उपहार दिये. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola