खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए होगी प्रतियोगिता
Updated at : 06 Sep 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : लोहरदगा जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल इसका आयोजन करेगा. प्रतियोगिता में वही टीम भाग ले सकेगी, जिनके घरों में शौचालय होगा. प्रतियोगिता ग्राम स्तर, पंचायत स्तर, प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : लोहरदगा जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल इसका आयोजन करेगा. प्रतियोगिता में वही टीम भाग ले सकेगी, जिनके घरों में शौचालय होगा. प्रतियोगिता ग्राम स्तर, पंचायत स्तर, प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित की जायेगी.
प्रत्येक ग्राम में एक टीम का चयन किया जायेगा, जो उसी गांव की होगी और जिनके घरों में शौचालय होगा. ग्राम स्तर पर विजेता टीमों का मैच पंचायत स्तर पर होगा.
पंचायत स्तर में चयनित टीम के प्रत्येक सदस्य को उस पंचायत के कम से कम दस-दस सदस्यों को शौचालय निर्माण एवं उपयोग के लिए प्रेरित करना होगा. पंचायत स्तर से चयनित टीम का चयन प्रखंड स्तर पर किया जायेगा. फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल के बढ़ावा देने के साथ साथ जन-जन तक स्वच्छता संबंधी संदेश पहुंचाना, लोगों को जागरूक करना है. जिला स्तर पर आयोजित मुकाबले में चार विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




