पति के लिए मांगी लंबी आयु

Updated at : 05 Sep 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
पति के लिए मांगी लंबी आयु

लोहरदगा. अमर सुहाग की रक्षा, पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने निर्जला उपवास कर भगवान शिव व पार्वती की पूजा की गयी. बालू से भगवान शंकर व माता पार्वती की मूर्ति बना कर पूजा की. पूजा के बाद पुरोहितों ने भगवान शिव -पार्वती की पूजा, निर्जला उपवास, पूजा अर्चना से फल प्राप्ति की कथा […]

विज्ञापन
लोहरदगा. अमर सुहाग की रक्षा, पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने निर्जला उपवास कर भगवान शिव व पार्वती की पूजा की गयी.
बालू से भगवान शंकर व माता पार्वती की मूर्ति बना कर पूजा की. पूजा के बाद पुरोहितों ने भगवान शिव -पार्वती की पूजा, निर्जला उपवास, पूजा अर्चना से फल प्राप्ति की कथा सुनायी. मान्यता है कि जो महिलाएं तीज व्रत पूरी पवित्रता के साथ करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है.
कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है. जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में तीज पर्व को लेकर महिलाअों ने पूजा -अर्चना की.
सेन्हा-लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र में सुहागिनों ने श्रद्धा भक्ति के साथ हरितालिका तीज की पूजा कर पति की दीर्घायु की कामना की. सुहागिन महिलाओं ने उपवास रख भगवान शिव -पार्वती की पूजा अर्चना की. पुरोहित ने तीज व्रत की कथा सुनाते हुए पति व्रत रहने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola