अंगूठा लगाने के बाद ही मिलेगा लाभुकों को राशन

कुड़ू एवं कैरो प्रखंड के राशन दुकानदारों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू कुड़ू : प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में गुरुवार को कुड़ू एवं कैरो प्रखंड के राशन दुकानदारों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण में दुकानदारों को ई-पोस मशीन के संबंध में जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण में आये अनुमंडल पदाधिकारी राज […]
कुड़ू एवं कैरो प्रखंड के राशन दुकानदारों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
कुड़ू : प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में गुरुवार को कुड़ू एवं कैरो प्रखंड के राशन दुकानदारों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण में दुकानदारों को ई-पोस मशीन के संबंध में जानकारी दी जा रही है.
प्रशिक्षण में आये अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम ने कहा कि सितंबर माह से लाभुकों को राशन अंगूठा लगाने के बाद दिया जायेगा. इससे दुकानदार लाभुकों को धोेखा नहीं दे पायेगा. बिचौलियों पर भी अंकुश लगेगा. खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक संजय कुमार ने कहा कि ई-पोस मशीन से लाभुकों को काफी लाभ होगा. कोई दुकानदार लाभुक को राशन दिये बगैर उसके राशन कार्ड में इंट्री नहीं कर पायेगा. ई-पोस मशीन में सभी राशन कार्डधारियों के आधार नंबर डाउनलोड रहेंगे. मशीन में अंगूठा लगाते ही लाभुक की सभी जानकारी आ जायेगी. इसी के आधार पर लाभुक को राशन दिया जायेगा. मौके पर सीओ रविश राज सिंह, डीडब्ल्यूओ मधुमिता कुमारी, दिलीप वर्मा, राशन दुकानदार धीरज प्रसाद, विनय कुमार, लखन उरांव, शंभु सिन्हा, मनोज पांडेय समेत कुड़ू एवं कैरो प्रखंड के सभी राशन दुकानदार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




