हर घर में हो शौचालय : सिस्टर पुष्पा
Updated at : 31 Aug 2016 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र में हर घर में शौचालय निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली. इसमें उर्सुलाइन कान्वेंट, आइसा कच्छी सहित अन्य विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए. बच्चों ने लोगों को अपने-अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर नगर […]
विज्ञापन
लोहरदगा : शहरी क्षेत्र में हर घर में शौचालय निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली. इसमें उर्सुलाइन कान्वेंट, आइसा कच्छी सहित अन्य विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए. बच्चों ने लोगों को अपने-अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया.
मौके पर नगर पर्षद के कर्मी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद थे. उर्सुलाइन कान्वेंट की प्रधानाध्यापिका सिस्टर पुष्पा ने कहा कि स्वच्छता के लिए हर घर में शौचालय का होना जरूरी है. लोहरदगा जिला खुले में शौच से मुक्त हो, इसके लिए सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




