सड़क जाम कर विरोध जताया

Updated at : 29 Aug 2016 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क जाम कर विरोध जताया

विरोध-प्रदर्शन. भंडरा में जलजमाव से परेशान लोग सड़क पर उतरे भंडरा : भंडरा, लोहरदगा, बेड़ो स्टेट हाइवे में भंडरा थाना चौक के समीप जल जमाव से परेशान लोग सोमवार को सड़क पर उतर आये. उन्होंने थाना चौक के समीप सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. जाम करने वालों का कहना था कि यहां की […]

विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन. भंडरा में जलजमाव से परेशान लोग सड़क पर उतरे
भंडरा : भंडरा, लोहरदगा, बेड़ो स्टेट हाइवे में भंडरा थाना चौक के समीप जल जमाव से परेशान लोग सोमवार को सड़क पर उतर आये. उन्होंने थाना चौक के समीप सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी. जाम करने वालों का कहना था कि यहां की यह समस्या लंबे समय है, लेकिन इसे दुरुस्त करने की दिशा में पहल नहीं हाे रही है.
जल जमाव के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है. दुकानदारों का रोजगार प्रभावित हो रहा है. इस रास्ते बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है, फिर भी इसकी अनदेखी हो रही है. भौरो, मसमानो व बरही सहित कई गांव के लोग भंडरा बाजार अखिलेश्वर धाम के रास्ते आना-जाना करते हैं.
घुटनों पर पानी जमा रहने के कारण विद्यार्थियों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ती है. जल की नियमित निकासी की मांग को लेकर भंडरा वासी कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं. समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं हटाया जा सका था. जाम करने वालों में श्याम उरांव, नंदकिशोर साहू, उत्तम गुप्ता, राजू गुप्ता, अमानत अंसारी, राहुल गुप्ता, आलोक ठाकुर, सुभाष उरांव, लुंदर उरांव, प्रीतम गुप्ता, सूरज ठाकुर, सरवन राम व दीपक गुप्ता आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola