कुड़ू में महिलाओं ने लिया शौचालय बनाने का संकल्प
Updated at : 29 Aug 2016 11:44 PM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू : प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में सोमवार को बीडीओ रजनीश कुमार ने प्रखंड के 220 महिला समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ बैठक की. बैठक में खुद शौचालय बनवाने व दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया. बीडीओ ने कहा कि गंदगी के कारण कई बीमारी हो रही है. बीमारी […]
विज्ञापन
कुड़ू : प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में सोमवार को बीडीओ रजनीश कुमार ने प्रखंड के 220 महिला समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ बैठक की. बैठक में खुद शौचालय बनवाने व दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया. बीडीओ ने कहा कि गंदगी के कारण कई बीमारी हो रही है. बीमारी को रोकने का एकमात्र उपाय शौचालय निर्माण है.
सरकार ने तय किया है कि ग्रामीण शौचालय का निर्माण कर शौचालय बनने का फोटो जमा करें. विभाग उनके खाते में 12 हजार तुरंत भेज देगी. बाद में सभी महिलाओं ने शौचालय निर्माण कराने का संकल्प लिया. मौके पर सहायक अभियंता राजीव कुमार, बीपीओ अरविंद रौशन, डाॅ सुशील तिगगा, पीएचइडी के कनीय अभियंता रोहित भगत, सभी जनसेवक समेत 220 महिला समूह की महिलाएं मौजूद थीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




