शौचालय के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करें
Updated at : 29 Aug 2016 11:43 PM (IST)
विज्ञापन

कैरो : कैरो प्रखंड कार्यालय में महिला प्रसार पदाधिकारी नूतन कुमारी की अध्यक्षता में महिला मंडल की सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में एसडीओ राज महेश्वरम ने सदस्यों से कहा कि जिन घरों में शौचालय नहीं हैं, उन घरों में जल्द से जल्द शौचालय बनवाने में मदद करें. इस माह के अंत तक कैरो प्रखंड […]
विज्ञापन
कैरो : कैरो प्रखंड कार्यालय में महिला प्रसार पदाधिकारी नूतन कुमारी की अध्यक्षता में महिला मंडल की सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में एसडीओ राज महेश्वरम ने सदस्यों से कहा कि जिन घरों में शौचालय नहीं हैं, उन घरों में जल्द से जल्द शौचालय बनवाने में मदद करें. इस माह के अंत तक कैरो प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त करना है. इसके लिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को प्रेरित कर शौचालय निर्माण का काम पूरा करें. उन्होने कहा कि 30 एवं 31 अगस्त को कैरो पंचायत भवन में शिविर लगा कर लाभुकों का फॉर्म भरा जायेगा. बैठक में प्रखंड प्रमुख, बीडीओ, लोहरदगा सीओ, बीपीओ सहित अन्य मौजूद थे.
टाना भगतों ने अपनी मांगों से अवगत कराया : लोहरदगा़ आजादी की लड़ाई में झारखंड में निर्णायक भूमिका निभाने वाले आदिवासी टाना भगतों ने स्वराज्य आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. टाना भगत सोमवार को अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा से मिल कर अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया. मौके पर टाना भगतों ने कहा कि बुधवार को राज्यपाल का घेराव किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




