सरकार की जन विरोधी नीति के खिलाफ आंदोलन
Updated at : 29 Aug 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला अध्यक्ष साबिर खान की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं है, बल्कि जनता एवं देश की सेवा करना रहा है. उन्होंने विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी […]
विज्ञापन
लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिला अध्यक्ष साबिर खान की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं है, बल्कि जनता एवं देश की सेवा करना रहा है. उन्होंने विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया.
श्री भगत ने कहा कि मोदी सरकार जमीन छिनने वाला कानून भूमि अधिग्रहण बिल लायी थी. इसका कांग्रेस पार्टी ने संसद से लेकर सड़क तक विरोध किया था. सरकार को बाध्य होकर कानून वापस लेना पड़ा. राज्य की रघुवर सरकार ने सीएनटी एवं एपीटी एक्ट को पिछले दरवाजे से राष्ट्रपति के पास भेजा है. सरकार को इसे सदन पटल पर रख कर बहस करा कर पारित करना चाहिए था. इस संशोधन के खिलाफ पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी. श्री भगत ने कहा कि सितंबर माह से पूरे राज्य में केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन प्रारंभ करेगी. मौके पर जिप उपाध्यक्ष जफर खान, अशोक यादव, आलोक कुमार साहू, मोहन दूबे, नेसार अहमद, साजिद अहमद चंगू, वकील खान, सुखैर भगत, वारिस कुरैशी, सोनू कुरैशी, कुणाल अभिषेक, सामुल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, डोमना उरांव, नंदु शुक्ला, खलील अंसारी, सदरूल अंसारी, बेंजामीन लकड़ा, हाजी सिकंदर, एन
जायसवाल, उषा खाखा, दीपक महतो, प्रदीप विश्वकर्मा, फादर नेम्हस एक्का, शाहिद अहमद वेलू, संजीव साहू, सजीत लकड़ा, संतोष पासवान, मुस्ताक अहमद, सुमित सिन्हा, आभा लकड़ा, आशा लकड़ा, अमृता उरांव, सुलेखा देवी, सुशीला देवी, राजू कुरैशी, विवेक प्रजापति, नइम जकरिया, रफीक अंसारी, शनिचरवा उरांव, बुदु भगत, जबारूल अंसारी, मंजन उरांव, प्रकाश उरांव, फुलदेव उरांव, मनोज सोन तिर्की, इम्तियाज अंसारी, उमेश महतो, रेहान अख्तर, विजय जायसवाल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




