ज्ञानचंद अग्रवाल पर हुए हमले की निंदा

Updated at : 01 Jun 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
ज्ञानचंद अग्रवाल पर हुए हमले की निंदा

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग लोहरदगा : बाक्साइट व्यवसायी ज्ञानचंद प्रसाद अग्रवाल के ऊपर रांची में हुए जानलेवा हमले के बाद लोहरदगा के लोग मर्माहत हैं. लोगों को ये समझ में नहीं आ रहा है कि ज्ञानचंद अग्रवाल के ऊपर जानलेवा हमला किसने और क्यों किया. जो भी सुन रहा है, वह यह सोचने को […]

विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

लोहरदगा : बाक्साइट व्यवसायी ज्ञानचंद प्रसाद अग्रवाल के ऊपर रांची में हुए जानलेवा हमले के बाद लोहरदगा के लोग मर्माहत हैं. लोगों को ये समझ में नहीं आ रहा है कि ज्ञानचंद अग्रवाल के ऊपर जानलेवा हमला किसने और क्यों किया. जो भी सुन रहा है, वह यह सोचने को विवश है कि इस तरह की कायरतापूर्ण घटना को अंजाम किसने दिया. लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं.
उनके परिजनों से मिल कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं. विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के लोगों ने इस घटन की निंदा की है. झारखंड ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह रांची पहुंच कर उनकी स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस घटना की तत्परता से जांच करने का भी अनुरोध किया.
हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग भी की. झारखंड ट्रक ऑनर एसोसिएशन के दीपक सर्राफ, सफदर मल्लिक, मो कैश, शशि भूषण सिंह, नीरज कुमार साहू, पवन सर्राफ, मोकीम अख्तर, यूसुफ सिद्दकी, मो यासिन, जीतू साहू,राजेश कुमार, दीपक बड़ाइक, मनोज उरांव ने इस घटना की निंदा की है. इधर, लोहरदगा चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंड्रस्ट्रीज ने भी इस घटना की निंदा की है. केंद्रीय महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनुपम प्रकाश कुंवर, महामंत्री सुबोध राय, शशि वर्मा, बंटी वर्मा सहित अन्य लोगों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.
लोहरदगा चंदवा पठारी ट्रक यूनियन के धर्मेंद्र कुमार, मनोज जायसवाल, सुनील भगत, मुंद्रिका यादव, नीरज तिर्की, आदिल अहमद सहित अन्य लोगों ने भी इस घटना की निंदा की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola