कदाचारमुक्त संपन्न करायें जेपीएससी की परीक्षा : डॉ ताराचंद

Updated at : 09 Apr 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
कदाचारमुक्त संपन्न करायें जेपीएससी की परीक्षा : डॉ ताराचंद

कदाचारमुक्त संपन्न करायें जेपीएससी की परीक्षा : डॉ ताराचंद

विज्ञापन

लोहरदगा़ झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा, 4305 परीक्षार्थी होंगे शामिल : उपायुक्त ने कहा कि यह परीक्षा राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है. लोहरदगा जिले में इसके लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां 4305 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा. डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, बिजली, शौचालय और पर्याप्त बेंच-डेस्क जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. दो पालियों में संचालित होगी परीक्षा : जेपीएससी की यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी और गहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इन केंद्रों पर होगी परीक्षा : जिले के राजकीयकृत 2 चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट नदिया हिंदू विद्यालय, कस्तूरबा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन कान्वेंट बालिका मध्य विद्यालय, राजकीयकृत बालिका उच्च लोहरदगा, मंजूरमति उच्च विद्यालय लोहरदगा, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, लुथेरन उच्च विद्यालय, मधुसूदन लाल अग्रवाल अंतर महिला महाविद्यालय, संत स्टानिसलास उच्च विद्यालय, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, बलदेव साहू महाविद्यालय और लिवेंस अकादमी लोहरदगा शामिल हैं. बैठक में ये थे उपस्थित : बैठक में एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसी जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, डीएसपी समीर तिर्की, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा सहित सभी दंडाधिकारी और केंद्राधीक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola