कांग्रेस हमेशा से गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज उठाती रही है : धीरज साहू

कांग्रेस हमेशा से गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज उठाती रही है : धीरज साहू
लोहरदगा़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और पूर्व सांसद डॉ प्रदीप बालमुचू ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल का दौरा किया. बंगाल विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे धीरज प्रसाद साहू का नगर कांटा विधानसभा के चलसे मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पार्टी की नीतियों को साझा किया : दोनों वरिष्ठ नेताओं ने जलपाईगुड़ी जिले के माल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कुजूर के पक्ष में वोट की अपील करते हुए पार्टी की नीतियों को साझा किया. धीरज साहू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीबों, मजदूरों और वंचितों की आवाज रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया. चाय बागान श्रमिकों से की मुलाकात : दौरे के दौरान नेताओं ने चाय बागान मजदूरों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं. मजदूरों ने कम मजदूरी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की शिकायत की. नेताओं ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा. रणनीति पर चर्चा : नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें बूथ स्तर की रणनीति और चुनावी प्रबंधन पर चर्चा की गयी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए जन-जन तक पहुंचने का निर्देश दिया. मौके पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




