महोत्सव पर होंगे कई कार्यक्रम
Updated at : 26 May 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक. चूल्हापानी में देवनद दामोदर महोत्सव गंगा दशहरा पर चर्चा लोहरदगा : दामोदर बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सलगी लालु टोली में बैठक हुई. बैठक में 12 जून को दामोदर नदी के उदगम स्थल चूल्हापानी में देवनद दामोदर महोत्सव गंगा दशहरा कार्यक्रम की तैयारी […]
विज्ञापन
बैठक. चूल्हापानी में देवनद दामोदर महोत्सव गंगा दशहरा पर चर्चा
लोहरदगा : दामोदर बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सलगी लालु टोली में बैठक हुई. बैठक में 12 जून को दामोदर नदी के उदगम स्थल चूल्हापानी में देवनद दामोदर महोत्सव गंगा दशहरा कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गयी. कहा गया कि 12 जून को प्रात: आठ बजे पूजा-अर्चना के बाद भंडारा का आयोजन एवं सलगी कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. चूल्हापानी में लगने वाले मेले में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए चांपी से चूल्हापानी तक सड़क मरम्मत के लिए बीडीओ से बात करने की बात भी कही गयी़ मौके पर ओम प्रकाश सिंह ने चूल्हापानी को पर्यटन स्थल बनाने के लिए मंत्री से बात करेंगे.
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, अशोक खत्री, बालकृष्णा सिंह, रामस्वारथ साहू, सुभाष यादव, जय नारायणा प्रजापति, भूषण प्रसाद, यदुनंदन तिवारी, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र साहू, जयराम महतो, कृष्णा महतो, जतन मुंडा, बबलू साहू, लाल गौरी शंकर व विनोद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




