अनुसचिवीय कर्मचारी हड़ताल पर

Updated at : 24 May 2016 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
अनुसचिवीय कर्मचारी हड़ताल पर

लोहरदगा : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के कर्मचारी राज्यस्तरीय संघर्ष समिति के आह्वान पर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. अनुसचिवीय कर्मचारी संघ द्वारा समाहरणालय मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है. हड़ताल से जिला कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का कार्य बाधित रहा. संघ द्वारा 18 सूत्री […]

विज्ञापन
लोहरदगा : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के कर्मचारी राज्यस्तरीय संघर्ष समिति के आह्वान पर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. अनुसचिवीय कर्मचारी संघ द्वारा समाहरणालय मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है.
हड़ताल से जिला कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का कार्य बाधित रहा. संघ द्वारा 18 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्यस्तर पर हड़ताल की जा रही है.
अनिश्चिकालीन हड़ताल में जिले के लगभग 60 कर्मी शामिल हैं. हड़तालियों ने बताया कि जब तक उनकी 18 सूत्री मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे अनिश्चिकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे. हड़तालियों में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार देवघरिया, विनय आनंद टोप्पो, नवरत्न शर्मा, मुकुल मिंज, सुदेना लाल, चंद्रकिशोर भगत, आबिद हुसैन, अलाउद्दीन, विनोद कुमार उरांव, शकील अहमद, सुरेश हजाम, दुबराज यादव, दिनेश कुमार, प्रमोद पंडा, महावीर असुर, जनक साहू, श्याम सुंदर राम, जावेद अहमद, लालदेव भगत, अरुण कुमार, सुशील कुमार भगत, जे भगत, गीता देवी, सूर्यकांत, तारामनी देवी, मनीषा कुजूर, रेखा अग्रवाल, बसंती एक्का, सुनील उरांव, सीताराम, जयराम, शशि प्रकाश कुजूर, कुलदीप केरकेट्टा, अशोक साहू, राकेश रंजन प्रसाद, दीपक, चंद्रभूषण प्रजापति, दिनेश भगत, नवीन शशिकांत कुजूर, बासुदेव उरांव, पंकज नारायण लाल, ओम प्रकाश सिंह व विशुन शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola