लकड़ी लदे दो वाहन जब्त

Updated at : 21 May 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
लकड़ी लदे दो वाहन जब्त

कुडू (लोहरदगा) : वन विभाग कुडू ने लकड़ी लदा एक पिकअप वैन जब्त किया है़ पुलिस ने इसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है़, जबकि कारोबारी भागने में सफल रहे़ इसके अलावा एक टेंपो भी पकड़ा है, जिस पर लकड़ी का चौखट लदा है़ वन क्षेत्र पदाधिकारी चंदशेखर आजाद ने बताया कि टेंपो नंबर जेएच01बीएम1136 […]

विज्ञापन
कुडू (लोहरदगा) : वन विभाग कुडू ने लकड़ी लदा एक पिकअप वैन जब्त किया है़ पुलिस ने इसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है़, जबकि कारोबारी भागने में सफल रहे़ इसके अलावा एक टेंपो भी पकड़ा है, जिस पर लकड़ी का चौखट लदा है़
वन क्षेत्र पदाधिकारी चंदशेखर आजाद ने बताया कि टेंपो नंबर जेएच01बीएम1136 में आठ तैयार दरवाजा लदा था़ कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टेंपो को पकड़ा़ इधर, गुरुवार शाम सात बजे वन विभाग को सूचना मिली की कुडू-रांची मुख्य पथ पर रूद चौक के समीप खेत में एक पिकअप वाहन नं जेएच01बीएन5178 पर जलावन की लकड़ी लोड की जा रही है़ वन संरक्षक अमित कुमार मुखर्जी के नेतृत्व में छापामारी कर वाहन को पकड़ा गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola