आंधी से कई घरों के एसबेस्टस टूटे, उड़े
Updated at : 17 May 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

किस्को-लोहरदगा़ : प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह पंचायत के बंदरलौरी गांव में आयी आंधी में डेढ़ दर्जन घरों को नुकसान हुआ. कई घरों के एसबेस्टस एवं खपरैल घरों के खपरे उखड़ गये. मुखिया मंगरी असुर ने गांव का दौरा कर आंधी से हुए नुकसान का जायजा लिया. सभी लोगों को अंचल कार्यालय में आवेदन देने को […]
विज्ञापन
किस्को-लोहरदगा़ : प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह पंचायत के बंदरलौरी गांव में आयी आंधी में डेढ़ दर्जन घरों को नुकसान हुआ. कई घरों के एसबेस्टस एवं खपरैल घरों के खपरे उखड़ गये. मुखिया मंगरी असुर ने गांव का दौरा कर आंधी से हुए नुकसान का जायजा लिया. सभी लोगों को अंचल कार्यालय में आवेदन देने को कहा. बताया गया कि एसबेस्टस व खपरा गिरने से हसरतुन खातून व सिफेत रजा को चोट लगी है. आंधी से नइम अंसारी, रोजामत, हबीबुल अंसारी, सहबान अंसारी, शमीम अंसारी, बानो खातून, तजमीद अंसारी, शफीक अंसारी, सोनू अंसारी, खुर्शीद अंसारी, मुजुल अंसारी, मुस्तफा अंसारी, बाबर अंसारी, अतीकन खातुन, जाबिर व हाफीज के घरों को नुकसान पहुंचा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




