बंद से निबटने को प्रशासन तैयार

Updated at : 12 May 2016 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
बंद से निबटने को प्रशासन तैयार

आंदोलन.स्थानीय नीति के विरोध में 14 को झारखंड बंद का किया गया है आह्वान झारखंड सरकार ने स्थानीयता की जो नयी परिभाषा तय की है, उसके खिलाफ 14 मई को झामुमो ने प्रदेश में बंद का आह्वान किया है़ प्रशासन ने भी बंद करानेवालों से निबटने के लिए कमर कस ली है. उपायुक्त ने कहा […]

विज्ञापन

आंदोलन.स्थानीय नीति के विरोध में 14 को झारखंड बंद का किया गया है आह्वान

झारखंड सरकार ने स्थानीयता की जो नयी परिभाषा तय की है, उसके खिलाफ 14 मई को झामुमो ने प्रदेश में बंद का आह्वान किया है़ प्रशासन ने भी बंद करानेवालों से निबटने के लिए कमर कस ली है. उपायुक्त ने कहा है कि बंद करानेवालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा़
लोहरदगा :स्थानीय नीति के विरोध में 14 मई को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है़ जबरन बंद कराने वालों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा़ ये बातें उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह एवं एसपी कार्तिक एस ने समाहणालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही.
उपायुक्त ने कहा कि 14 मई की बंदी गैर कानूनी है और जो भी लोग बंद कराने निकलेंगे, उनसे कड़ाई से निबटा जायेगा. बंद को देखते हुए प्रशासन एलर्ट है़ बंद को लेकर पुलिस बल की तैनाती के अलावा मोटरसाइकिल दस्ता द्वारा भी गश्ती की जायेगी. दो कार्यपालक दंडाधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी की शक्ति प्रदान की गयी है. इनमें छंदा भट्टाचार्य एवं मनीष कुमार शामिल हैं. इस तरह लोहरदगा जिले में तीन अनुमंडल पदाधिकारी इस बंदी को लेकर कार्रवाई करेंगे. पुलिस द्वारा छापामारी भी की जायेगी. अशांति फैलानेवालों की पहचान कर ली गयी है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा.
इधर, इसी मामले को लेकर समाहणालय के सभा कक्ष में डीसी की अध्यक्षता में सभी थानेदारों की बैठक भी आयोजित की गयी. बैठक में एसपी कार्तिक एस भी मौजूद थे. मौके पर थानेदारों को निर्देश दिये गये. उन्हें कहा गया कि अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें.
बैठक में अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ राम महेश्वरम, डीटीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ अनुज उरांव, मेजर सार्जेट बीएन चौधरी, लोहरदगा थाना प्रभारी जेपीएन चौधरी, भंडरा थाना प्रभारी जयप्रकाश, सेन्हा थाना प्रभारी रामजी प्रसाद, किस्को थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा, कैरो थाना प्रभारी आरके उपाध्याय, बगडू थाना प्रभारी नवीन पांडेय व सेरेंगदाग थाना प्रभारी भुषण कुमार सहित कुडू थाना प्रभारी एवं अन्य
मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola