कार्यालय में ताला बंद देख लौट गये आइटीडीए के डायरेक्टर
Updated at : 12 May 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरा-लोहरदगा़ : भंडरा प्रखंड परिसर में स्थित परियोजना कार्यालय में 10.45 बजे ताला बंद था. कार्यालय में कोई पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित नहीं थे. जिला से आइटीडीए डायरेक्टर कुपोषण से संबंधित जांच करने भंडरा प्रखंड पहुंचे थे. उन्हें परियोजना कार्यालय से जानकारी लेनी थी, जब वे परियोजना कार्यालय पहुंचे, तो कार्यालय में ताला बंद पाया. ताला […]
विज्ञापन
भंडरा-लोहरदगा़ : भंडरा प्रखंड परिसर में स्थित परियोजना कार्यालय में 10.45 बजे ताला बंद था. कार्यालय में कोई पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित नहीं थे. जिला से आइटीडीए डायरेक्टर कुपोषण से संबंधित जांच करने भंडरा प्रखंड पहुंचे थे. उन्हें परियोजना कार्यालय से जानकारी लेनी थी, जब वे परियोजना कार्यालय पहुंचे, तो कार्यालय में ताला बंद पाया.
ताला बंद देख डायरेक्टर बीडीओ के साथ प्रखंड कार्यालय आ गये. काफी देर बार परियोजना कार्यालय का एक क्लर्क अपने कार्यालय में पहुंचा. उसे जानकारी मिली कि आइटीडीए डायरेक्टर परियोजना कार्यालय कुछ जानकारी के लिए पहुंचे थे, किंतु ताला बंद देख कर प्रखंड कार्यालय में जाकर बैठे हैं, तब वे आइटीडीए डायरेक्टर से मिलने प्रखंड कार्यालय पहुंचे. ज्ञात हो कि परियोजना कार्यालय में एक सीडीपीओ, तीन पर्यवेक्षिका, एक क्लर्क सहित आदेशपाल नियुक्त हैं. यहां कार्यरत सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी रांची से आना-जाना करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




