पांकी व गोड्डा में भाजपा की जीत तय : अर्जुन मुंडा
Updated at : 12 May 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का रांची से पांकी जाने के क्रम में कुड़ू के दीनदयाल उपाध्याय भवन के समीप भाजपा कार्यकर्ताअों ने स्वागत किया. श्री मुंडा ने प्रभात खबर को बताया कि पांकी एवं गोड्डा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है. राज्य एवं देश का विकास भाजपा ही कर सकती […]
विज्ञापन
कुड़ू (लोहरदगा) : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का रांची से पांकी जाने के क्रम में कुड़ू के दीनदयाल उपाध्याय भवन के समीप भाजपा कार्यकर्ताअों ने स्वागत किया. श्री मुंडा ने प्रभात खबर को बताया कि पांकी एवं गोड्डा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है. राज्य एवं देश का विकास भाजपा ही कर सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है.
इससे पूर्व श्री मुंडा का भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन प्रियदर्शी के नेतृत्व में स्वागत किया गया. कार्यकर्ताअों को श्री मुंडा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायें. स्वागत करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, विनोद कुमार राम, पंकज गुप्ता, राज किशोर महतो, दिलीप पटनायक, नरेन राज, नवल सहदेव, अमित कुमार बंटू, शशि कुमार, दुबराज वर्मा व अशोक खत्री समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




