100 चापानलों पर लोगों का अवैध कब्जा
Updated at : 11 May 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त के आदेश का नहीं हो रहा है पालन कुड़ू(लोहरदगा) : भीषण गरमी के कारण एक तरफ जहां पानी के लिए मारामारी हो रही है, तो दूसरी अोर लोगों ने प्रखंड के लगभग 100 चापानलों पर अवैध कब्जा कर लिया है. पिछले दिन दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त केके खंडेलवाल के समक्ष ग्रामीणों […]
विज्ञापन
दक्षिणी छोटानागपुर आयुक्त के आदेश का नहीं हो रहा है पालन
कुड़ू(लोहरदगा) : भीषण गरमी के कारण एक तरफ जहां पानी के लिए मारामारी हो रही है, तो दूसरी अोर लोगों ने प्रखंड के लगभग 100 चापानलों पर अवैध कब्जा कर लिया है. पिछले दिन दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त केके खंडेलवाल के समक्ष ग्रामीणों ने एक दर्जन सरकारी चापानलों पर अवैध कब्जा की जानकारी दी थी.
आयुक्त ने सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का मामला दर्ज कराने व सभी अवैध चापानलों को मुक्त कराते हुए ग्रामीणों को पानी दिलाने का आदेश प्रखंड प्रशासन एवं जिला प्रशासन को दिया था. दो माह बीत जाने के बाद भी कोई पहल नहीं की गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड की 14 पंचायतों एवं नौ राजस्व गांवों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लगभग 1400 चापानल लगाये गये हैं. इनमें 700 चापानल में मवेशी बांधे जाते हैं. लगभग 100 चापानलों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है. इसके कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है.
मामले की लिखित सूचना नहीं है : जेइ
पीएचइडी के कनीय अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि सरकारी चापानलों पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे की लिखित सूचना नहीं मिली है. सूचना मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
जांच करा रहे हैं : बीडीअो
प्रमंडलीय आयुक्त ने मौखिक आदेश दिया था. मामले की जांच करा रहे हैं. जांच के बाद मामला सही निकला, तो मामला दर्ज कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




