पूर्ण योजनाओं की जांच कर भुगतान करें
Updated at : 11 May 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समेकित विकास अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में प्रोटोटाइप दो से सात तक की समीक्षा की गयी. डीसी ने बिरसा आवास योजना को सभी प्रखंडों में हस्तांतरित करने का निर्देश दिया. बैठक में जल संरक्षण एवं जल संरक्षण […]
विज्ञापन
लोहरदगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समेकित विकास अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में प्रोटोटाइप दो से सात तक की समीक्षा की गयी. डीसी ने बिरसा आवास योजना को सभी प्रखंडों में हस्तांतरित करने का निर्देश दिया.
बैठक में जल संरक्षण एवं जल संरक्षण से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में आइटीडीए निदेशक से कहा गया कि जिन योजनाओं में अग्रिम के अनुसार कार्य पूर्ण किया गया है, उसकी जांच कर ही राशि का भुगतान किया जाये. मौके पर आइटीडीए निदेशक रवींद्र सिंह, कार्यपालक अभियंता एनआरइपी मनोज कुमार हांसदा सहित विभिन्न एनजीओ के लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




