मदर्स डे पर मां की ममता शर्मसार
Updated at : 10 May 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

तीन माह की दुधमुंही बच्ची को रात में फेंका कुडू (लोहरदगा) : मदर्स डे पर पूरा विश्व मां का गुणगान कर रहा था़ वहीं कुडू की एक कलयुगी मां ने अपनी पाप को छिपाने के लिए रात के अंधेरे में तीन माह की दुधमुही बच्ची को फेंक कर मां की ममता को शर्मसार कर दिया़ […]
विज्ञापन
तीन माह की दुधमुंही बच्ची को रात में फेंका
कुडू (लोहरदगा) : मदर्स डे पर पूरा विश्व मां का गुणगान कर रहा था़ वहीं कुडू की एक कलयुगी मां ने अपनी पाप को छिपाने के लिए रात के अंधेरे में तीन माह की दुधमुही बच्ची को फेंक कर मां की ममता को शर्मसार कर दिया़ प्रखंड के ननतिलों झखरा टोली में तीन माह की एक बच्ची बरामद की गयी़
ननतिलो निवासी सेराज अंसारी ने बताया की रात करीब तीन बजे अचानक बच्चे की रोने की आवाज सुनाई पड़ी़ परिजनों काे जगाया, घर से बाहर निकला, तो देखा कि सड़क में जमीन पर बच्ची पड़ी है और रो रही है़
बच्ची को उठाया, घर में दूध पिलाया़ सुबह कुडू थाना को सूचना दी़ बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव, थाना प्रभारी शिव कुमार ठाकुर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सालोभी होरो ने बच्ची को लेकर पहल प्रारंभ की़ बच्ची को कुपोषण उपचार केंद्र लाया गया़ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जांच की़ बच्ची को गोद लेने के लिए रांची जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र के सारवां गांव निवासी शमीम अंसारी एवं आलेमून निशा आगे आये़ दोनों ने बताया कि शादी के 15 वर्ष हो गये, कोई संतान नहीं है़ बच्ची का बेहतर पालन-पोषण करेंगे़ जांच के बाद बच्ची को दोनों ने अपना लिया़
पांच दिन में तीन लावारिस बरामद
प्रखंड क्षेत्र में पिछले पांच दिन में दो जीवित समेत एक मृत दूधमुंही बच्ची मिला कर तीन लवारिश बच्ची बरामद हुई है़ कुडू के कुंदों में चार मई को तीन माह की जीवित बच्ची मिली़ सात मई को पंडरा में दो माह की मृत बच्ची मिली, अब नौ मई को तीन माह की जीवित बच्ची ननतिलो से बरामद की गयी़ दोनों जीवित बच्चियों को मां की ममता मिल गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




