धरती के अन्नदाता हैं किसान

Updated at : 24 Apr 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
धरती के अन्नदाता हैं किसान

किस्को में जागरूकता अभियान सह किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें अतिथि ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया़ कहा : इस पद्धति से कृषि कर किसान अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं लोहरदगा : किस्को प्रखंड में कृषि विज्ञान केंद्र […]

विज्ञापन
किस्को में जागरूकता अभियान सह किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें अतिथि ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया़ कहा : इस पद्धति से कृषि कर किसान अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं
लोहरदगा : किस्को प्रखंड में कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता अभियान सह किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत व विशिष्ट अतिथि विधायक सुखदेव भगत मौजूद थे. किसान मेला का उदघाटन अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया़
इसके बाद मेला सह प्रदर्शनी का अवलोकन किया़ मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये. बेहतर उपज के लिए किसानों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि सुदर्शन भगत ने कहा कि यहां के 80 प्रतिशत किसान खेती पर निर्भर हैं, किंतु यहां कभी अनावृष्टि, तो कभी अतिवृष्टि से किसानों की फसल बरबाद हो जाती है़ किसान धरती के अन्नदाता है़ं किसान खुश रहेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा़ उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित किया़
विशिष्ट अतिथि विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है, इसका लाभ किसान अवश्य ले. जानकारी के अभाव में किसान सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते.
उन्होंने किसानों से कहा कि जैविक खाद का उपयोग करें, इससे उत्पादकता तो बढ़ेगी ही, बेहतर उपज की कीमत भी बाजार में मिलेगी. मौके पर कृषि वैज्ञानिक शंकर सिंह,आरपी सिंह रतन, जिला पशुपालन पदाधिकारी देवाशीष बोस, उद्यान पदाधिकारी हरेंद्र कुमार, नाबार्ड के रबेश सिंह,आलोक साहू, राजमोहन राम, लाल नवल, नेसार अहमद, रवि रौशन, पंकज लाल गुप्ता, राजेश रूद्रा, मुजीबुल रहमान, कैशर आलम, शाहिद अहमद वेलू, मुन्नीलाल उरांव व आमोलिना सारम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola