बेहतर कार्य के लिए 51 कर्मी सम्मानित

Updated at : 14 Apr 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
बेहतर कार्य के लिए 51 कर्मी सम्मानित

लोहरदगा : बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित कर सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, डॉ भुवनेश प्रताप सिंह व आरक्षी अधीक्षक कार्तिक एस मौजूद थे. सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जला कर किया. […]

विज्ञापन
लोहरदगा : बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित कर सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, डॉ भुवनेश प्रताप सिंह व आरक्षी अधीक्षक कार्तिक एस मौजूद थे.
सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जला कर किया. अतिथियों का स्वागत वार्ड पार्षदों ने किया. सम्मान कार्यक्रम में अतिथियों ने जिले के 51 कर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए 1000 रुपये का चेक एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. विधायक सुखदेव भगत, जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, एसपी कार्तिक एस ने कर्मियों को सम्मानित किया. मौके पर नप अध्यक्ष पावन एक्का,अपर समाहर्ता रंजित कुमार सिन्हा, एसडीओ राज महेश्वरम, कार्यपालक पदाधिकारी गंगा राम ठाकुर, वार्ड पार्षद अरुण वर्मा,कमला देवी, दिनेश पांडेय, तहेरा तब्बसुम, अशोक रजक, नंदलाल उरांव, प्रमोद राय, आलोक साहू, कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार, डीटीओ राजीव कुमार सहित नगर पर्षद के कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola