काम करने का बेहतर माहौल

Updated at : 01 Apr 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
काम करने का बेहतर माहौल

डीसी ने अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित किया, कहा लोहरदगा : लोहरदगा जिला में मुझे जो अपनापन एवं स्नेह मिला, मैं उसे नहीं भूल पाउंगा़ यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को कभी कोई कड़ी बात बोला हूं, तो उसे दिल से लगाने की जरूरत नहीं है. ऐसा प्रशासनिक दृष्टिकोण से कभी हुआ हो, तो ये कोई […]

विज्ञापन
डीसी ने अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित किया, कहा
लोहरदगा : लोहरदगा जिला में मुझे जो अपनापन एवं स्नेह मिला, मैं उसे नहीं भूल पाउंगा़ यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को कभी कोई कड़ी बात बोला हूं, तो उसे दिल से लगाने की जरूरत नहीं है.
ऐसा प्रशासनिक दृष्टिकोण से कभी हुआ हो, तो ये कोई दुर्भावना नहीं थी, सिर्फ कार्य की गति तेज करने का एक प्रयास था. ये बातें उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 31 मार्च को विकास भवन के अभिलाषा कक्ष में जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही.
ज्ञात हो कि श्री भजंत्री का स्थानांतरण हो गया है़ प्रभार देने के पूर्व वे जिले के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों से मुखातिब हो रहे थे. उन्होंने कहा कि लेाहरदगा बहुत अच्छा जिला है़ मैंने अपने 13 महीनों के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्यों को कुशलतापूर्वक धरातल पर उतारा. दो चुनाव मेरे कार्यकाल में बगैर किसी खून खराबे या विवाद के संपन्न हुए. इसमें जिले के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग मुझे मिला.
लोहरदगा में बाइपास सड़क निर्माण का काम शुरू होने को है़ इसके बाद जिले वासियों को सड़क जाम से मुक्ति मिलेगी़ शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है. अब नियंत्रण कक्ष में बैठ कर शहर की एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. मनरेगा में बेहतर काम हुआ. लोहरदगा जिला को खुले में शौचमुक्त जिला बनाने का प्रयास शुरू किया गया है और आने वाले दिनों में निश्चित रूप से यह जिला खुले में शौच से मुक्त होगा़ उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में लोहरदगा शहर में पेयजल संकट है और इसके निदान का भी प्रयास किया जा रहा है. शहर में एलइडी लाइट लगवायी गयी है.
मौके पर डीडीसी दानियल कंडुलना ने कहा कि उपायुक्त के कार्यकाल में लोहरदगा जिला का सर्वांगीण विकास हुआ. एक सुलझे हुए प्रशासक के रूप में मंजूनाथ भजंत्री को लोहरदगा जिला मे याद किया जायेगा.
मौके पर अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ राज महेश्वरम, डीपीओ महेश भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, समाज कल्याण पदाधिकारी संजय ठाकुर, कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार, छंदा भट्टाचार्य, पंचायती राज पदाधिकारी अनूप रजत कच्छप, डीइओ उर्मिला कुमारी, डीएसइ प्रबला खेस, जिला गव्य विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, डीटीओ राजीव कुमार, बीडीओ विजय नाथ मिश्रा, सीओ अनुराग तिवारी, भंडरा सीओ प्रकाश कुमार, सीओ किस्को कुमारी गीताजंलि, जिला पशुपालन पदाधिकारी देवाशीष बोस, बालकिशोर शाहदेव, सुनील कुमार सिन्हा, गजेंद्र राम, अनिल कुमार, विवेक कुमार सिंह, अनिल उरांव, सूरज वर्मा, सुधीर तमेड़ा, गणेश पांडेय, अजय कुमार मधुर, पांडेय जी, अनिल बाखला, बालचंद साहू, मो तहसीन, अशोक राम, पितांबर प्रजापति, मनी उरांव व मुकुल मिंज सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola