पंचायत चुनाव की गहमागहमी बढ़ी

Updated at : 29 Oct 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की गहमागहमी बढ़ी

10 प्रपत्र की बिक्री हुई किस्को/लोहरदगा : किस्को प्रखंड के सभी नौ पंचायतों को मिला कर कुल 10 प्रपत्र की बिक्री हुई. वहीं वार्ड के लिए 36 प्रपत्रों की बिक्री हुई. जिसमें खरकी पंचायत को छोड़ सभी आठ पंचायत से एक एक मुखिया प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया. देवदरिया से निमा देवी, नवाडीह से […]

विज्ञापन
10 प्रपत्र की बिक्री हुई
किस्को/लोहरदगा : किस्को प्रखंड के सभी नौ पंचायतों को मिला कर कुल 10 प्रपत्र की बिक्री हुई. वहीं वार्ड के लिए 36 प्रपत्रों की बिक्री हुई. जिसमें खरकी पंचायत को छोड़ सभी आठ पंचायत से एक एक मुखिया प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया.
देवदरिया से निमा देवी, नवाडीह से अल्फ्रेड पाल सिंह, परहेपाट से ललिता भगत, बेटहट से अलावंती देवी, बगडू से दीपक लकड़ा, हिसरी से सुचित्रा भगत, अरेया से विपता भगत, पाखर से दसमी देवी ने मुखिया पद के लिए नामांकन प्रपत्र भरा. खरकी से एक भी मुखिया प्रत्याशी के लिए नामांकन नहीं कराया गया. वार्ड सदस्य के लिए 24 ने नामांकन दर्ज कराया. वहीं पेशरार प्रखंड से मुखिया पद के लिए नौ प्रपत्रों की बिक्री हुई एवं वार्ड के लिए 16 प्रपत्र बिके. मुखिया पद के लिए आठ लोगों ने नामांकन प्रपत्र भरा वहीं वार्ड के लिए छह लोगों ने परचा दाखिल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola