समस्याओं से घिरा है विस क्षेत्र : बंधु तिर्की
Updated at : 28 Oct 2015 1:53 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : सदर प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक नदिया गांव में हुई. बैठक में झाविमो नेता बंधु तिर्की मौजूद थे. बैठक में लोहरदगा की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की गयी. श्री तिर्की ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा जनसमस्याओं के आगोश में आज भी है. लोहरदगा के विकास की नयी परिभाषा लिखना है. शहरी […]
विज्ञापन
लोहरदगा : सदर प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक नदिया गांव में हुई. बैठक में झाविमो नेता बंधु तिर्की मौजूद थे. बैठक में लोहरदगा की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की गयी. श्री तिर्की ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा जनसमस्याओं के आगोश में आज भी है. लोहरदगा के विकास की नयी परिभाषा लिखना है. शहरी इलाके के अलावा पहाड़ी इलाकों में आज भी लोग विषम परिस्थितियों में जी रहे हैं. गांवों तक पहुंच पथ नहीं है.
चिकित्सा सुविधा के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे हैं. कहा कि मंगलवार को हमने कोरगो गांव की दुर्दशा को देखा. इस गांव में आज भी पीने की पानी तक की व्यवस्था नहीं है. इलाज के अभाव में ग्रामीण गांव में ही छोटी-छोटी बीमारियों से मरने को विवश हैं.
यदि जनता मुझपर भरोसा कर जिताने का काम किया तो लोहरदगा की तसवीर बदलेगी. मौके पर किशोर महली, छोटेया उरांव, लाल अवध, अमित लोहरा, जयश्री भगत, सरोज देवी, सुनिता उरांव, जावा उरांव, नंदलाल महली, मनोज उरांव, नेजावत अंसारी, रेयाज अंसारी, सफरुदीन अंसारी, अरशद अंसारी, गुलजार अंसारी, अजय उरांव, शीला देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




