खेल अनुशासन सिखाता है : सुखदेव

कैरो/ लोहरदगा. कैरो प्रखंड के पाचागाई में आरसी क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आदिवासी छात्र संघ घाघरा एवं पचागाई के बीच खेला गया. आदिवासी छात्र संघ पेनाल्टी सूट आउट में 4-3 से विजेता बना. समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर […]
कैरो/ लोहरदगा. कैरो प्रखंड के पाचागाई में आरसी क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आदिवासी छात्र संघ घाघरा एवं पचागाई के बीच खेला गया. आदिवासी छात्र संघ पेनाल्टी सूट आउट में 4-3 से विजेता बना. समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से स्वागत किया. उन्हाेंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है. इसमें सभी वर्गो का सहयोग होता है.
खेल एक जीवन का दर्शन भी है जो हमें अनुशासन में रह कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. खिलाड़ियों को फीफा नियम के तहत खेलने को कहा. इसमें यथासंभव सहयोग करने की भी आश्वासन दिया. मौके पर पवन भगत, दीपक टोप्पो, महावीर भगत, राजेश भगत, दिनेश भगत, रामेश्वर भगत, राम भगत, भोला भगत, मोहन, संजय, तैगा पहान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




