बह रही है भक्ति की बयार

Updated at : 16 Oct 2015 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
बह रही है भक्ति की बयार

लोहरदगा : जिले में दुर्गा पूजा की धूम हर ओर दिख रही है. जगह-जगह आकर्षक पंडालों का निर्माण कर मां की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. विभिन्न पूजा पंडालों के लोग तैयारियों में जुटे हैं. हर ओर दुर्गा पूजा की रौनक दिख रही है. शहरी क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी में नवाह्न परायण पाठ आयोजित किया गया है. […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में दुर्गा पूजा की धूम हर ओर दिख रही है. जगह-जगह आकर्षक पंडालों का निर्माण कर मां की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. विभिन्न पूजा पंडालों के लोग तैयारियों में जुटे हैं. हर ओर दुर्गा पूजा की रौनक दिख रही है. शहरी क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी में नवाह्न परायण पाठ आयोजित किया गया है. शाम में संगीतमय प्रवचन का आयोजन किया जाता है. जहां भारी संख्या में भक्त पहुंच कर रामकथा सुन रहे हैं.

पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. आकर्षक तरीके से शहर को सजाया जा रहा है. जगह-जगह लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है. इन जगहों पर होती है मां की पूजा: श्री रामचरितमानस नवाहृन परायण पाठ गुदरी बाजार, श्री शुभकामना दुर्गापूजा समिति पतराटोली, श्री दुर्गा पूजा समिति ब्लॉक मोड़, मां अंबे पूजा समिति शास्त्री नगर रेलवे क्राॅसिंग, दुर्गा पूजा समिति राजकीय मवि पावरगंज, श्री दुर्गाबाड़ी पावरगंज, दुर्गा पूजा समिति अमला टोली, जय मां दुर्गा पूजा समिति थाना टोली, दुर्गा पूजा समिति शास्त्री चौक, चंद्रशेखर आजाद क्लब चंद्रशेखर आजाद चौक, दुर्गा पूजा समिति मैना बगीचा, दुर्गा पूजा समिति हटिया गार्डेन, श्री दुर्गा बाड़ी तिवारी दूरा, दुर्गा पूजा समिति बौली बगीचा,

भगवती आराध्य समिति राणा चौक, मित्र मंडल गायत्री मंदिर धर्मशाला रोड, अपर बाजार दुर्गा पूजा समिति चुन्नी लाल हाई स्कूल, दुर्गा पूजा समिति महावीर चौक, नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति बरवाटोली, मां चंडी नवयुवक संघ मिशन चौक, नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति बीआइडी, जय मां तारिणी दुर्गा पूजा समिति बक्सीडीपा, दुर्गा पूजा समिति वीर शिवाजी चौक, प्राचीन दुर्गा पूजा समिति चंदकोपा, मां अंबे दुर्गा पूजा समिति चंदकोपा, मां वैष्णो मंदिर दुर्गा पूजा समिति टंगरा टोली, दुर्गा पूजा समिति बदला, दुर्गा पूजा समिति सेन्हा ब्लॉक,

राणी सती मंदिर दुर्गा पूजा समिति सेन्हा, जय मां अंबे पूजा समिति बाजार टांड बरहीडीपा, नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति डोलचबुतरा बरही, दुर्गा पूजा समिति मन्हो, दुर्गा पूजा समिति नव युवक संघ गांगुपारा, दुर्गा पूजा समिति हेंदलासो कुजरा समेत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पूजा पंडाल का निर्माण कर मां भगवती की पूजा की जाती है. कई जगहों पर मेला का भी आयोजन होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola