बंधु ने गांवों का दौरा किया

Updated at : 15 Oct 2015 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
बंधु ने गांवों का दौरा किया

लोहरदगा : पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान वे ब्रह्मणडीहा, बराटपुर, हिरही स्कूल टोली, हिरही तुरिया टोली, भदुआपारा, कुजी बड़का टोली, कुर्से बड़का टोली, हेसल आदि गांवो का दौरा कर ग्रामीणों से उनकी समस्यायें सुनीं. श्री तिर्की ने कहा कि जिले का हालत बहुत ही […]

विज्ञापन

लोहरदगा : पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान वे ब्रह्मणडीहा, बराटपुर, हिरही स्कूल टोली, हिरही तुरिया टोली, भदुआपारा, कुजी बड़का टोली, कुर्से बड़का टोली, हेसल आदि गांवो का दौरा कर ग्रामीणों से उनकी समस्यायें सुनीं. श्री तिर्की ने कहा कि जिले का हालत बहुत ही लचर हो गया है. यहां अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. किसान पलायन करने को मजबूर हैं और नेता सोये हुए हैं.

कहा कि हिरही लिफ्ट एरिगेशन दो सालों से खराब पड़ी हुई है. कुछ दिन पूर्व लघु सिंचाई विभाग द्वारा मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गयी. मौके पर लाल अवध किशोर नाथ शाहदेव, छोटया उरांव, किशोर महली, अमित लोहरा, जयश्री भगत, साबो देवी, सरोज देवी, सुनीता उरांव, झीरा उरांव, बिरसु पहान, बलवीर देव, आतुल उरांव, मन्ना मुंडा, अजय लोहरा, उर्मिला उरांव, हिरामुनी उरांव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola