अवैध बाक्साइट लदा ट्रक पकड़ाया

Updated at : 14 Oct 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बाक्साइट लदा ट्रक पकड़ाया

लोहरदगा. अवैध बाॅक्साइट उत्खनन एवं ढुलाई करनेवालों पर गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध ढुलाई करनेवाले ट्रक पकड़ा है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेन्हा थाना क्षेत्र के तुईमू पाट के जंगल में अवैध बाॅक्साइट खनन किया जाता है. इसकी सूचना जब उन्हें मिली तो टीम के […]

विज्ञापन

लोहरदगा. अवैध बाॅक्साइट उत्खनन एवं ढुलाई करनेवालों पर गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध ढुलाई करनेवाले ट्रक पकड़ा है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेन्हा थाना क्षेत्र के तुईमू पाट के जंगल में अवैध बाॅक्साइट खनन किया जाता है. इसकी सूचना जब उन्हें मिली तो टीम के साथ वे तुईमू पाट जंगल पहुंचे, किंतु वन विभाग की टीम को देखते ही अवैध खनन करनेवाले, गाड़ी के ड्राइवर एवं खलासी वहां से भाग खड़े हुए.

वन विभाग की टीम अवैध खनन स्थल पहुंची तो वहां बीआर02-6803 ट्रक बाॅक्साइट लोड कर खड़ी थी. टीम द्वारा ट्रक को वन विभाग कार्यालय लोहरदगा लाया गया तथा सीजेएम कार्यालय अवैध खनन से संबंधित मामला दर्ज किया गया. वन विभाग के टीम ने बताया कि अवैध बाॅक्साइट लोड ट्रक चंदवा निवासी अनुप कुमार की है. टीम में अनिल प्रजापति, बलराम महतो, खलिल अंसारी, डेमू उरांव, चालक प्रदीप कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola