उपचुनाव के प्रत्याशी का निर्णय बोर्ड के सदस्य लेंगे : सुदेश

Updated at : 14 Oct 2015 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
उपचुनाव के प्रत्याशी का निर्णय बोर्ड के सदस्य लेंगे : सुदेश

लोहरदगा : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव बहुत कारगर बनाना है. लोहरदगा विधानसभा में उपचुनाव होना है और इस सीट से भाजपा आजसू गंठबंधन का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा. आजसू प्रत्याशी कौन होगा ये फैसला पार्टी की पार्लियामेंट्री कमेटी तय करेगी. हम पूरे […]

विज्ञापन
लोहरदगा : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव बहुत कारगर बनाना है. लोहरदगा विधानसभा में उपचुनाव होना है और इस सीट से भाजपा आजसू गंठबंधन का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा. आजसू प्रत्याशी कौन होगा ये फैसला पार्टी की पार्लियामेंट्री कमेटी तय करेगी. हम पूरे तरीके से चुनाव लड़ेंगे और जीत हमारी ही होगी. कहा कि मंगलवार को लोहरदगा में महिलाओं का सशक्तीकरण के लिए एक सम्मेलन आहूत किया गया है.
हमलोगों ने सारे जिला कमेटी को नीचे से लाने का तय किया है. कहा कि मनोनित व्यवस्था से हमलोग पदाधिकारी का चयन करते थे. अब पूरा सिस्टम ये तय किया है कि हम लोग ग्राम कमेटी, पंचायत कमेटी, प्रखंड कमेटी से जिला कमेटी तक चुनाव करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola