नीरू ने कार्यकर्ताओं को दिये कई टिप्स
Updated at : 08 Oct 2015 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : आजसू केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत ने बुधवार को झारखंड हाइकोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया. कोर्ट के आदेश पर कमल किशोर भगत को होटवार जेल भेज दिया गया है. उनकी धर्मपत्नी नीरू शांति भगत ने मोरचा संभाल लिया. बुधवार दोपहर बाद रांची स्थित आवास में कार्यकर्ताअों के साथ […]
विज्ञापन
कुड़ू (लोहरदगा) : आजसू केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत ने बुधवार को झारखंड हाइकोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया. कोर्ट के आदेश पर कमल किशोर भगत को होटवार जेल भेज दिया गया है. उनकी धर्मपत्नी नीरू शांति भगत ने मोरचा संभाल लिया.
बुधवार दोपहर बाद रांची स्थित आवास में कार्यकर्ताअों के साथ बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है. कार्यकर्ताअों को जो मान-सम्मान पूर्व विधायक देते थे, उससे बढ़ कर मान-सम्मान देने का प्रयास करूंगी.
कमल किशोर के अधूरे सपने को पूर्ण करना पहली प्राथमिकता है. उप चुुनाव में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ लग जायें. बैठक में पूर्व विधायक के पिता लखन टाना भगत, भाई अनिल भगत, ओमप्रकाश भारती, मुन्ना अग्रवाल, कलीम खान, सलीम पांडू, सोमा उरांव, कबीर अंसारी, बाड़ो देवी, परमेश्वर महतो, प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




