पेट्रोल की कीमतों को बढ़ा कर बोझ लादा गया
Updated at : 25 Sep 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में की गयी बढ़ोतरी से आम लोग त्रस्त हैं. इस मुद्दे पर लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड सरकार के इस कदम को गरीबों के साथ मजाक बताते हुए इसकी निंदा की है.कहा है कि यह सरकार गरीब एवं किसान […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में की गयी बढ़ोतरी से आम लोग त्रस्त हैं. इस मुद्दे पर लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड सरकार के इस कदम को गरीबों के साथ मजाक बताते हुए इसकी निंदा की है.कहा है कि यह सरकार गरीब एवं किसान विरोधी सरकार है.
किस्को प्रखंड प्रमुख मुनीलाल उरांव ने कहा है कि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से परेशानी है. नगर पर्षद उपाध्यक्ष सुबोध राय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पेट्रोल की कीमतों को बढ़ा कर सरकार ने अच्छा नहीं किया है.
जनता पर बोझ लाद दिया गया है. सामाजिक कार्यकर्ता रितेश प्रताप सिंह ने कीमतों में बढ़ोत्तरी की निंदा की है. हाजी सज्जाद खान ने पेट्रोल की कीमतों की बढ़ोतरी को अलोकतांत्रिक बताया. वार्ड पार्षद सीताराम गुप्ता ने कहा कि सरकार जनता के साथ मजाक कर रही है और आनेवाले दिनों में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




