करमा का त्योहार मनाया गया
Updated at : 25 Sep 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : करमा त्योहार को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में खासा उत्साह नजर आ रहा है. चारों तरफ मांदर व नगाड़ों की थाप पर लोग झूम रहे हैं. पिछले तीन दिनों से आदिवासी अखाड़े में करमा त्योहार की खुशी मनायी जा रही है. गुरुवार को दोपहर तीन बजे से करम डाली लाने की प्रक्रिया […]
विज्ञापन
कुडू (लोहरदगा) : करमा त्योहार को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में खासा उत्साह नजर आ रहा है. चारों तरफ मांदर व नगाड़ों की थाप पर लोग झूम रहे हैं. पिछले तीन दिनों से आदिवासी अखाड़े में करमा त्योहार की खुशी मनायी जा रही है. गुरुवार को दोपहर तीन बजे से करम डाली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई. मांदर एवं नगाड़ों के साथ पहान-पुजार घरों से निकले एवं जंगल में जाकर करम पेड़ को पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा करने के बाद काट कर घर लाये.
अखाड़ों के अलावा कई स्थानों पर करम डाल गाड़ते हुए बहनों ने भाइयों की सलामती के लिए निर्जला उपवास रखते हुए करम डाल की पूजा की. भाइयों की लंबी आयु के लिए करम डाली में रक्षा सूत्र बांधा गया. शुक्रवार को करम डाल का विसर्जन किया जायेगा. करमा को लेकर अखाड़ों को ऐतिहासिक तरीके से सजाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




