अपहरण के आरोपी को ले गयी चंदवा पुलिस

Updated at : 17 Sep 2015 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण के आरोपी को ले गयी चंदवा पुलिस

कुड़ू (लोहरदगा) : चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव में हुए अपहरण मामले में चंदवा थाना पुलिस ने मंगलवार शाम तक युवक को कुड़ू न्यू बस स्टैंड से गिरफ्तार किया. पकड़ा गया युवक पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन से जुड़ा है. पुलिस को उसके पास से एक हथियार एवं कुछ नगद राशि भी बरामद की गयी है. […]

विज्ञापन
कुड़ू (लोहरदगा) : चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव में हुए अपहरण मामले में चंदवा थाना पुलिस ने मंगलवार शाम तक युवक को कुड़ू न्यू बस स्टैंड से गिरफ्तार किया. पकड़ा गया युवक पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन से जुड़ा है.
पुलिस को उसके पास से एक हथियार एवं कुछ नगद राशि भी बरामद की गयी है. चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव से एक युवक का अपहरण रविवार रात कर लिया गया है.
चंदवा पुलिस को सूचना मिली थी कि इस अपहरण कांड में पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन का हाथ है एवं लेवी मांगा जा रहा है. चंदवा थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह मंगलवार को चार बजे कुड़ू पहुंचे थे. शाम लगभग छह बजे तक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग बाइपास सड़क पर नजर आये. पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने को कहा़ एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया एवं दो फरार हो गये.
इस संबंध में चंदवा थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है. अपहरण हुआ है. मामले की छानबीन हो रही है. कोई पकड़ा नहीं गया है, न ही हथियार एवं पैसा बरामद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola