स्थायी मजदूरों की होगी नियुक्ति
Updated at : 24 Jul 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

नगर पर्षद बोर्ड की बैठक हुई सभी वार्ड में बनेगा शौचालय स्थायी चार्टेड एकाउंटेंट एक सहायक तथा एक अमीन की बहाली होगी लोहरदगा : नगर पर्षद बोर्ड की बैठक नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गत बैठक की संपुष्टि की गयी. नप कार्यालय क ो सुदृढ़ एवं सुचारु रुप से […]
विज्ञापन
नगर पर्षद बोर्ड की बैठक हुई
सभी वार्ड में बनेगा शौचालय
स्थायी चार्टेड एकाउंटेंट एक सहायक तथा एक अमीन की बहाली होगी
लोहरदगा : नगर पर्षद बोर्ड की बैठक नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गत बैठक की संपुष्टि की गयी. नप कार्यालय क ो सुदृढ़ एवं सुचारु रुप से संचालित करने के लिए कई निर्णय लिये गये. बैठक में स्थायी मजदूरों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया. कहा गया कि मजदूरों की कमी के कारण सभी वार्ड क्षेत्रों में मजदूर उपलब्ध नहीं हो पाता.
जिसके कारण कचरा का उठाव नहीं हो पाता है. मजदूरों की बहाली कर सभी वाडरे को निर्धारित मजदूर उपलब्ध कराया जायेगा. बैठक में 14वें वित्त आयोग की राशि लाने के लिए प्रत्येक वाडरे से योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गयी. स्वच्छता मिशन के तहत सभी वार्ड क्षेत्रों में शौचालय निर्माण का निर्णय लिया गया. बड़ा तालाब के हस्तांतरण के मुद्दे पर पहले मत्स्य विभाग एवं नगर पर्षद के साथ विमर्श किया जायेगा.
इसके बाद ही इस पर कोई निर्णय होगा. बैठक में नागरिक सुविधा के अनुसार वार्ड क्षेत्रों में काम हो इसके लिए आवश्यक कार्यों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही गयी, ताकि प्राथमिकता के आधार पर कार्य हो सके. बैठक में स्थायी चार्टेड एकाउंटेंट, एक सहायक तथा एक अमीन की बहाली का भी निर्णय लिया गया. बैठक में कचरा प्रबंधन के लिए खरीदी गयी जमीन पर भी विचार किया गया.
मौके पर नगर पर्षद उपाध्यक्ष सुबोध राय, कार्यपालक पदाधिकारी गंगा राम ठाकुर, वार्ड पार्षद गुलनाज प्रवीण, आदिल करीम, अनीता दत्ता, प्रमोद कुमार राय, कमला देवी, सुमन कैरोलिना तिर्की, अमीय कुमार गुप्ता, अविनाश कौर, सज्जाद खान, कहकशा आफरीन, शमीमा खातून, शकीला प्रवीण, दिनेश कुमार पांडेय, ताहेरा तब्बसुम, रवि नारायण महली, शशि कुमार वर्मा, राजीव रंजन प्रसाद, अरुण कुमार वर्मा, ओमपाल उरांव, नंदलाल उरांव, अशोक रजक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




