स्कूलों में नहीं लगे हैं तड़ित चालक

कुड़ू (लोहरदगा) : वज्रपात से बचाव का सरकारी विद्यालयों में कोई इंतजाम नहीं है. तीन वर्ष पूर्व हाइकोर्ट की फटकार के बाद विद्यालयों में लगा तड़ित चालक चोरी हो गया. कई विद्यालयों में तड़ित चालक लगाने के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबांट कर ली गयी. सूचना के बावजूद नहीं जागा शिक्षा विभाग :प्रखंड के […]
कुड़ू (लोहरदगा) : वज्रपात से बचाव का सरकारी विद्यालयों में कोई इंतजाम नहीं है. तीन वर्ष पूर्व हाइकोर्ट की फटकार के बाद विद्यालयों में लगा तड़ित चालक चोरी हो गया. कई विद्यालयों में तड़ित चालक लगाने के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबांट कर ली गयी.
सूचना के बावजूद नहीं जागा शिक्षा विभाग :प्रखंड के 119 विद्यालयों में कैरो प्रखंड के 25 विद्यालयों में तीन वर्ष पूर्व तड़ित चालक लगाया गया था. इनमें आधे से ज्यादा चोरी हो गये. लगभग एक दर्जन विद्यालयों में तड़ित चालक खराब है. कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि हमारे यहां से छह माह के भीतर तड़ित चालक की चोरी हो गयी. प्रधानाध्यापकों ने बताया कि मॉनसून आगमन से पहले मासिक बैठक में खराब तड़ित चालक, चोरी तड़ित चालक की सूचना दे चुके हैं.कोई पहल नहीं की गयी है.
सर्वशिक्षा अभियान से जानकारी लेंगे : उपायुक्त : उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने इस संबंध में बताया कि सरकारी विद्यालयों में वज्रपात से बचाव का साधन न होना गंभीर मामला है. सर्व शिक्षा अभियान में क्या व्यवस्था है डीएसइ से बात करेंगे. तड़ित चालक खराब पड़ा है तो क्यों नहीं बना, इसकी जांच करेंगे व दोषी पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




