मछली सह झींगा पालन के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया

Published at :27 Jun 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
मछली सह झींगा पालन के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया

फोटो- एलडीजीए- 24 मछली पालन का तरीका दिखाते सचिव.लोहरदगा. अविराम ग्रामीण विकास स्वयं सेवी संस्थान एवं नाबार्ड के संयुक्त प्रयास से जिले के 50 मछली सह बतख एवं मछली सह झींगा पालन किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. जिसका शुभारंभ अविराम के सचिव एवं नाबार्ड के डीडीएम द्वारा किया गया. मौके पर सचिव इंद्रजीत […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 24 मछली पालन का तरीका दिखाते सचिव.लोहरदगा. अविराम ग्रामीण विकास स्वयं सेवी संस्थान एवं नाबार्ड के संयुक्त प्रयास से जिले के 50 मछली सह बतख एवं मछली सह झींगा पालन किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. जिसका शुभारंभ अविराम के सचिव एवं नाबार्ड के डीडीएम द्वारा किया गया. मौके पर सचिव इंद्रजीत कुमार ने मछली पालन से संबंधित अनेक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसान यदि अच्छे ढंग से मछली पालन करंे तो इससे अच्छी आमदनी हो सकती है. इस प्रशिक्षण में डीडीएम ने कहा कि यदि किसान वैज्ञानिक तरीके से मछलीपालन करे तो उनके लिए एक अच्छा रोजगार साबित हो सकता है. झारख्ंाड में अभी मछली आंध्रप्रदेश, बंगाल से आते हंै. ऐसे में यदि मछली उत्पादन झारखंड में होती है तो मछली का मूल्य अच्छा मिलेगा. डीडीएम ने अविराम के सचिव से मछली से संबंधित फेडरेशन बनाने की चर्चा की जिससे की सचिव ने तुरंत मान ली. फेडरेशन के लिए ऑफिस बनाने एवं तुरंत रजिस्ट्रेशन करने की बात कही. फेडरेशन बनाने के बाद किसानों ने फेडरेशन बनाने में रुचि एवं खुशी जाहिर की. मौके पर अविराम के प्रोजेक्ट मैनेजर नारायण महतो, लक्ष्मण उरांव, पिरेंद्र मुंडा, सुनील भगत, किसान शिवचरण भगत, सोमरा लकड़ा, हाजिया उरांव, बंदेश्वर लोहरा, रामकिशुन, विमल, रामवृक्ष आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola