::::: पढ़ाई न होने की शिकायत डीसी से की

फोटो- एलडीजीए- 7 उपायुक्त से मिलने पहुंचे संत स्तानिसलास विद्यालय के छात्र.लोहरदगा. संत स्तानिसलास हाई स्कूल पतराटोली के छात्रों ने विद्यालय मंे पढ़ाई नहीं होने एवं री-एडमिशन की फीस वापस नहीं देने संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. छात्रों का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक से विद्यालय में पढ़ाई न होने एवं अन्य बातों की […]
फोटो- एलडीजीए- 7 उपायुक्त से मिलने पहुंचे संत स्तानिसलास विद्यालय के छात्र.लोहरदगा. संत स्तानिसलास हाई स्कूल पतराटोली के छात्रों ने विद्यालय मंे पढ़ाई नहीं होने एवं री-एडमिशन की फीस वापस नहीं देने संबंधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा. छात्रों का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक से विद्यालय में पढ़ाई न होने एवं अन्य बातों की जानकारी देने के बाद भी उनकी बातों का ध्यान नहीं दिया जाता है एवं छात्रों को वापस भेज दिया जाता है. विद्यार्थियो ने उपायुक्त को बताया कि री-एडमिशन के नाम पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मोटी रकम अभिभावकों से ली गयी थी. मामले से संबंधित चर्चा चलने समय तो प्रबंधन ने ली गयी राशि लौटाने की की बात की थी, लेकिन समय बीतने के बाद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ज्ञापन सौंपनेवाले छात्रों में रंजन, प्रकाश, आफताब, रोहित, पवन, संदीप, कु णाल, शाहिद, रंजीत, कौशर, नितेश, राजा, निलेश, विकास आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




