जांच में सही पाये गये 81 दावा पत्र

एलडीजीए- 9 बैठक में उपस्थित डीसी व अन्य.लोहरदगा. वनाधिकार अधिनियम के तहत जिलास्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई. बैठक में किस्को प्रखंड के 47, भंडरा प्रखंड के 20, कैरो प्रख्ंाड के आठ, सेन्हा प्रखंड के एक, कुडू प्रखंड के आठ समेत कुल 84 वनाधिकार पट्टों पर विचार किया गया. […]
एलडीजीए- 9 बैठक में उपस्थित डीसी व अन्य.लोहरदगा. वनाधिकार अधिनियम के तहत जिलास्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई. बैठक में किस्को प्रखंड के 47, भंडरा प्रखंड के 20, कैरो प्रख्ंाड के आठ, सेन्हा प्रखंड के एक, कुडू प्रखंड के आठ समेत कुल 84 वनाधिकार पट्टों पर विचार किया गया. सभी दावा पट्टों के मूल अभिलेख के जांच के बाद 81 दावा पत्रांे को सही पाया गया. जिसमें तीन दावा पत्र जो अन्य परंपरागत निवासियों द्वारा दिया गया था. जिनके द्वारा 75 सालों का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने के कारण अनुमंडलस्तरीय समिति को वापस कर दिया गया. इनमें से नौ पट्टा आदिम जनजातियों को दिया जा रहा है. जिलास्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा विशेष ग्राम सभा आयोजित क र लगभग दो हजार नये दावा पत्र सृजित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, समिति के सदस्य चांदमनी देवी, विमला टाना भगत मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




