::::: युवा सम्मेलन सह हस्तशील्प प्रदर्शनी

Published at :21 Jun 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
:::::   युवा सम्मेलन सह हस्तशील्प प्रदर्शनी

लोहरदगा. सुभाष चौक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला युवा सम्मेलन सह युवा कृति कार्यक्रम एवं हस्तशील प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने फीता काट कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. हस्तशील्प प्रदर्शनी में प्रथम गिरवर शिशु सदन दुर्गाबाड़ी, […]

विज्ञापन

लोहरदगा. सुभाष चौक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला युवा सम्मेलन सह युवा कृति कार्यक्रम एवं हस्तशील प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने फीता काट कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. हस्तशील्प प्रदर्शनी में प्रथम गिरवर शिशु सदन दुर्गाबाड़ी, द्वितीय डिवाइन स्पार्क, तृतीय पूजा सिलाई सेंटर, चतुर्थ रामकली सरस्वती शिशु मंदिर रहे. गोल्डेन यूथ क्लब, स्टार किशोरी महिला मंडल, आस्था दीप सिलाई सेंटर, राजकीय मध्य विद्यालय, चिल्ड्रेन गार्डेन, यतिराज डिवाइन स्पार्क, गीता विश्वास महिला मंडल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि योग और भारत देश दोनों का अटूट रिश्ता है. हर व्यक्ति इस देश का भाग्य विधाता है. हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनकी स्वाभिमान को अपनाना चाहिए. युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है. युवा साहस, भविष्य, शक्ति क ो दर्शाता है. कमलेश दूबे ने कहा कि युवा नेता कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसका अर्थ है नेतृत्व जिसके हाथ में होगी, कुछ हमेशा वैसे लोग की होती है जो नेतृत्व करते हैं. लोगों में एक नेता की भावना छिपी होती है बस उसे निखारने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola