एसएस हाई स्कूल किस्को के संस्थापक का देहांत

लोहरदगा. इंटर कॉलेज किस्को के शासी निकाय के सचिव तथा क्षेत्र के शिक्षाविद मो सगीर अंसारी का निधन हो गया. इनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. इन्हें नवाडीह में मंगलवार को दफनाया गया. विदित हो कि जून 1933 में किस्को प्रखंड के नवाडीह गांव में मो सगीर का जन्म हुआ था. इनके […]
लोहरदगा. इंटर कॉलेज किस्को के शासी निकाय के सचिव तथा क्षेत्र के शिक्षाविद मो सगीर अंसारी का निधन हो गया. इनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. इन्हें नवाडीह में मंगलवार को दफनाया गया. विदित हो कि जून 1933 में किस्को प्रखंड के नवाडीह गांव में मो सगीर का जन्म हुआ था. इनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे.
1970 में इन्होंने किस्को मंे हा स्कूल की स्थापना की. लंबे संघर्ष के बाद एसएस हाई स्कूल का सरकारीकरण हुआ. वे इसके संस्थापक प्रधानाध्यापक बने. 1984 में इन्हीं की पहल पर किस्को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की स्थापना हुई. किस्को क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षशील रहे. एसएस हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त के बाद इन्होंने इंटर कॉलेज किस्को की स्थापना 2003 में की तथा वे इसके प्रबंध समिति के सचिव बने.
इंटर कॉलेज किस्को के 2011 में झारखंड सरकार द्वारा स्थायी प्रस्वीकृति के बाद शासी निकाय के सचिव चुने गये. इनकी छवि बालिका शिक्षा के अग्रदूत के रुप में रही. शिक्षाविद् सगीर अंसारी के निधन पर विधायक कमल किशोर भगत, सूरज अग्रवाल, नरेंद्र दसौंधी, लाल गुडू, ओम भारती, राजू गुप्ता, शाहिद अंसारी, अंजू देवी, अनिता साहू, मुनिया उरांव, हरी महली, प्रमेश्वर भगत, संजीव भगत, राजू अंसारी ने शोक व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




