ऑन लाइन इंट्री इस माह के अंत तक कर लें

Published at :05 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
ऑन लाइन इंट्री इस माह के अंत तक कर लें

भू-राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा बैठक हुईलोहरदगा. अपर समाहर्ता अवधेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता मंे भू-राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में भूमि अभिलेखों का डिजीटलीकरण एवं ऑन लाइन इंट्री इस माह के अंत तक समाप्त कर लिये जाने का निर्देश दिया गया. बैठक में आपदा प्रबंधन […]

विज्ञापन

भू-राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा बैठक हुईलोहरदगा. अपर समाहर्ता अवधेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता मंे भू-राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में भूमि अभिलेखों का डिजीटलीकरण एवं ऑन लाइन इंट्री इस माह के अंत तक समाप्त कर लिये जाने का निर्देश दिया गया. बैठक में आपदा प्रबंधन की समीक्षा के क्र म मे वज्रपात एवं ओला वृष्टि से हुई क्षति की जानकारी ली गयी. बैठक में बताया गया कि वज्रपात से आठ लोगों की मौत हुई तथा दो पशु भी मारे गये. सभी प्रभावितों में परिजनों को नौ मई तक मुआवजा राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया. अपर समाहर्ता ने बताया कि इस मद में 11, 81, 400 रुपये आवंटन प्राप्त हो चुका है. सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा के क्रम में सहायक निदेशक द्वारा माह अप्रैल से डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में राशि जिला स्तर से भेजने की जानकारी दी गयी. बैठक में कहा गया कि इस कार्य के सफल संचालन के लिये सभी अंचल, नगर परिषद कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर, डीओआइ, एलडीएम एवं डीपीओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम छह मई को 11 बजे से एनआइसी में बैठक रखी गयी है. बैठक में अपर समाहर्ता ने सभी अंचल अधिकारियों का लैंड बैंक बनाने संबंधी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर भेजने का निर्देश दिया. मौके पर डीटीओ शब्बीर अहमद, सहायक निदेशक, सभी अंचलों के अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola