जल्द धरातल पर उतरेगा पेशरार एक्शन प्लान: विधायक

Published at :05 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
जल्द धरातल पर उतरेगा पेशरार एक्शन प्लान: विधायक

लोहरदगा : समेकित पेशरार एक्शन प्लान के अंतर्गत तीन अति महत्वपूर्ण पीडबल्यूडी सड़कों के निर्माण से संबंधित प्रशासनिक स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गयी है. इस संबंध में विधायक कमल किशोर भगत ने सदन से लेकर केंद्र सरकार तक सारंडा एवं सरयू एक्शन प्लान की तरह पेशरार एक्शन प्लान बनाने की मांग की थी. इसी […]

विज्ञापन

लोहरदगा : समेकित पेशरार एक्शन प्लान के अंतर्गत तीन अति महत्वपूर्ण पीडबल्यूडी सड़कों के निर्माण से संबंधित प्रशासनिक स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गयी है. इस संबंध में विधायक कमल किशोर भगत ने सदन से लेकर केंद्र सरकार तक सारंडा एवं सरयू एक्शन प्लान की तरह पेशरार एक्शन प्लान बनाने की मांग की थी.

इसी आलोक में राज्य सरकार ने राज्य के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए 33 एक्शन प्लान स्वीकृत किया है. जिसमें समेकित पेशरार एक्शन प्लान भी शामिल हैं. स्वीकृत सड़कों में सेन्हा प्रखंड मुख्यालय से शाही घाट होते हुए पेशरार प्रखंड मुख्यालय तक पथ निर्माण, पेशरार प्रखंड मुख्यालय से सरयू तक पथ निर्माण, लोहरदगा जिला मुख्यालय से गांगुपारा होते हुए पेशरार प्रख्ंाड मुख्यालय तक पथ निर्माण शामिल है. स्वीकृत पथों की प्राक्कलित राशि 450 करोड़ रुपये है. बहुत जलद समेकित पेशरार एक्शन प्लान के तहत 186 करोड़ रुपये की कार्ययोजना की प्रशासनिक स्वीकृति राज्य सरकार देगी. इसके बाद पेशरार प्रखंड का विकास काफी तेजी से हो सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola