ePaper

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 30 लोगों ने कराया जांच

Updated at : 30 Nov 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 30 लोगों ने कराया जांच

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 30 लोगों ने कराया जांच

विज्ञापन

लोहरदगा. सेवा भारती लोहरदगा की ओर से चुन्नीलाल उच्च विद्यालय प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, सचिव जयप्रकाश शर्मा और सहसचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. शिविर में 30 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कर लाभ उठाया. शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट और ऑक्सीजन लेवल की जांच नि:शुल्क की गयी. जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने बताया कि सभी प्रखंडों के ग्रामीण इलाकों में महीने में एक दिन स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कर उन्हें जागरूक किया जायेगा. डॉ कुमुद अग्रवाल ने ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि अधिक ठंड से कई बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए धूप में बैठें और शरीर पर गर्म तेल की मालिश करें. सचिव जयप्रकाश शर्मा और सहसचिव संजय चौधरी ने बताया कि यह शिविर हर रविवार सुबह एक घंटे लगाया जाता है, जिसमें लोग नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola