कुएं से अज्ञात शव निकाला गया

Published at :16 Jan 2015 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
कुएं से अज्ञात शव निकाला गया

सेन्हा/लोहरदगा : थाना क्षेत्र के बदला बोधा टोली निवासी लेटया उरांव (पिता- स्व रंथु उरांव) के सिंचाई कुआं से बोरा में एक शव बरामद हुआ. शव की पहचान नहीं हो सकी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुएं में बाल्टी गिरने पर निकालने के लिए लेटया उरांव ने कुएं में झग्गर डाला. झग्गर में लाश भरा […]

विज्ञापन
सेन्हा/लोहरदगा : थाना क्षेत्र के बदला बोधा टोली निवासी लेटया उरांव (पिता- स्व रंथु उरांव) के सिंचाई कुआं से बोरा में एक शव बरामद हुआ. शव की पहचान नहीं हो सकी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुएं में बाल्टी गिरने पर निकालने के लिए लेटया उरांव ने कुएं में झग्गर डाला.
झग्गर में लाश भरा बोरी फंस गया. जिससे बाल्टी समझ कर लेटया उरांव निकाला. बाहर निकालने पर बोरे में लाश देख कर इसकी सूचना गांव के चौकीदार को दिया. चौकीदार ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दिया. थाना प्रभारी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव पूरी तरह सड़ा हुआ है.
इधर, 31 दिसंबर को पारही भांडारी निवासी 22 वर्षीय इरसाद अंसारी के लापता होने का सेन्हा थाना में सनहा दर्ज किया गया था. कपड़े के रंग व पहनवा से अनुमान लगाया जा रहा है कि शव इरसाद का ही होगा. सामाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी.
डीसी को ज्ञापन सौंपा : लोहरदगा. बदला डुमर टोली निवासी शनिया उरांव ने डीसी को ज्ञापन सौंप कर अपने पुस्तैनी जमीन पर बिरसू उरांव द्वारा इंदिरा आवास बनाने का आरोप लगाया है. शनिया उरांव ने भूमि में जांच पड़ताल कर इंदिरा आवास निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola