अग्रवाल सभा ने मनायी मकर सक्रांति

लोहरदगा. अग्रवाल सभा द्वारा मकर संक्रांति पर्व मनाया गया. मौके पर अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला समिति, अग्रवाल यूथ सोसाइटी, अग्रवाल उपसमिति के सदस्य शामिल हुए. त्योहार मनाने के बाद एक बैठक की गयी. जिसमें निर्णय लिया गया कि अंतिम संस्कार में व्याप्त झूठे आडंबर व होने वाली विभिन्न कठिनाईयों को समाप्त किया जायें. अग्रवाल सभा […]
लोहरदगा. अग्रवाल सभा द्वारा मकर संक्रांति पर्व मनाया गया. मौके पर अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला समिति, अग्रवाल यूथ सोसाइटी, अग्रवाल उपसमिति के सदस्य शामिल हुए. त्योहार मनाने के बाद एक बैठक की गयी. जिसमें निर्णय लिया गया कि अंतिम संस्कार में व्याप्त झूठे आडंबर व होने वाली विभिन्न कठिनाईयों को समाप्त किया जायें. अग्रवाल सभा का विस्तार कर व पांच इकाइयों का गठन किया जायें. समाज के जरूरतमंदों को सहायतार्थ कोष का गठन किया जायें. बैठक में कमेटी का भी गठन किया गया. मौके पर प्रो परमानंद अग्रवाल, चंद्रशेखर प्रसाद, नवलकिशोर, अनिल कुमार, दिपक कुमार, विजय कुमार, शंभु प्रसाद, सुमन अग्रवाल, रीता अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल,रंजु अग्रवाल, उषा देवी, मीरा अग्रवाल, राखी अग्रवाल, अंकित मितल, शुभम मितल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




