भौरो जाने वाली सड़क बदहाल

एलडीजीए- 16 भौंरो भंडरा पथ की स्थिति.भंडरा/लोहरदगा. शहीद पांडेय गणपत राय का जन्मस्थली भौरो गांव जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है. भंडरा प्रखंड मुख्यालय से भौरो जाने वाली सड़क की लंबाई तीन किमी है, परंतु सड़क जर्जर होने के कारण भौरो तक जाने में 15 मिनट से भी अधिक समय लगता है. […]
एलडीजीए- 16 भौंरो भंडरा पथ की स्थिति.भंडरा/लोहरदगा. शहीद पांडेय गणपत राय का जन्मस्थली भौरो गांव जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर बनी हुई है. भंडरा प्रखंड मुख्यालय से भौरो जाने वाली सड़क की लंबाई तीन किमी है, परंतु सड़क जर्जर होने के कारण भौरो तक जाने में 15 मिनट से भी अधिक समय लगता है. सड़क की स्थिति के बारे में स्थानीय ग्रामीण शिवशंकर साहू कहते हैं कि सड़क की स्थिति से उस क्षेत्र विकास निर्भर करता है. एक नजर में आने-जाने वाले लोग सड़क की स्थिति से ही गांव की स्थिति का पता लगाते हैं, परंतु वर्षों पहले बने इस सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है. शहीद के गांव का विकास व ग्रामीणों को सुविधाएं देकर ही अमर शहीद पांडेय गणपत राय को सच्ची श्रद्धांंजलि दी जा सकती है. डीसी राजीव रंजन द्वारा सड़क की मरम्मत का निर्देश आरइओ को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




